Categories: झारखण्ड

लातेहार जिला अंडर-14 ओपन ट्रायल 22 मार्च को खेल स्टेडियम लातेहार में: अमलेश कुमार सिंह(LDCA सचिव)

[ad_1]

लातेहार(झारखण्ड)15 मार्च: झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के दिशा-निर्देश के बाद लातेहार जिला क्रिकेट संघ ने अपने जिले के अंडर 14 खिलाड़ियों का ओपन ट्रायल आगामी 22 मार्च को आयोजित करने जा रही है। इसमें जिले 14 वर्ष से कम उम्र के खिलाडी भाग लेंगे। इसकी जानकारी लातेहार जिला क्रिकेट संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह ने खेलमीडिया को दी है।

उन्होंने बताया है कि ” अंडर 14 का ओपन ट्रायल 22 मार्च दिन सोमवार को होगा । ओपन ट्रायल जिला खेल स्टेडियम लातेहार में दिन के10 बजे से होना है। इस ओपन ट्रायल में जिला भर के 14 वर्ष के अंदर के पुरुष खिलाडी भाग ले सकते हैं । ओपन ट्रायल में भाग लेने वाले क्रिकेट खिलाड़ी अपने साथ 2 फोटो , डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र , स्कूल का पंजीयन प्रमाण पत्र , आधार कार्ड लेकर आएंगे ।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए लातेहार जिला क्रिकेट संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह बताया कि जेएससीए के तत्वावधान में होने वाला अंतर जिला क्रिकेट लीग की तैयारी हेतु ओपन ट्रायल किया जा रहा है । इसमें चयनित खिलाड़ियों का कैंप 23 मार्च से लगाकर प्रशिक्षण दिया जाएगा । वहीं अंडर 14 का अंतर जिला क्रिकेट लीग अप्रैल माह के पहले सप्ताह में होना है ।

[ad_2]

Source link

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago