पटना।। पिछले साल 25 और 26 अक्टूबर को झारखंड के रांची में एनसीए के द्वारा छह राज्यों के लेवल-ए कोचेज के लिए रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन किया गया था आपको बता दे कि इसमें बिहार से 5 कोच ने भाग लिया था ।।इस रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन में कुल 30 कोच ने भाग लिया जिसमें से 13 को उत्तीर्ण घोषित किया गया।।
बिहार क्रिकेट के लिए बहुत खुशी की बात है कि मंगलवार को देर रात एनसीए द्वारा जारी परिणाम में बिहार के सभी पांचों कोचों को सफलता मिली ।।बिहार के कोच इस प्रकार है : सुनील कुमार (39), राजेश चौधरी(33), निखलेश रंजन, प्रमोद कुमार (31)और आलोक कुमार(31)।। इस कोर्स की परीक्षा कुल 50 अंको की थी अब ये सभी लेवल बी कोर्स करने के लिए योग्य हो गये है।
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल बोहरा , उपाध्यक्ष नवीन जमुआर, सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार, मीडिया कमेटी के चेयरमैन संजीव मिश्र, संयोजक संतोष झा आदि ने सभी को शुभकामना दी है।।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…