वर्ल्डकप के नॉकआउट मैचों में विराट कोहली का ख़राब रिकॉड,देखे आंकड़े

Khelbihar.com

ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले जा रहे पहले सेमीफाइनल मैच में बुधवार को न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 240 रनों का पीछा करने उतरी भारत ने अपने तीन विकेट पांच रनों पर ही खो दिए हैं. भारत ने रोहित शर्मा (1), कप्तान विराट कोहली (1) और लोकेश राहुल (1) के विकेट खो दिए हैं.

इस मैच में विराट कोहली कीवी गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. कोहली इस अहम सेमीफाइनल मुकाबले में केवल एक रन ही बना पाए. विराट कोहली की बात करें तो वह वर्ल्ड कप 2015 सेमीफाइनल मैच में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक रन बनाकर आउट हुए थे. यह पहला मौका नहीं है जब विराट कोहली वर्ल्ड कप के किसी नॉकऑउट मैच में फ्लॉप हुए हैं.

इससे पहले कोहली 2011 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ महज नौ रन बनाकर आउट हुए थे. उस मैच में वह तेज गेंदबाज वहाब रियाज की गेंद पर उमर अकमल के हाथों कैच आउट हुए थे.

इसके बाद कोहली 2015 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक रन बनाकर आउट हुए थे. उस मैच में वह कंगारू तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन की गेंद पर ऊंचा शॉट खेल बैठे और विकेटकीपर बैड हेडिन की गेंद पर आउट हो गए.

वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में कोहली का प्रदर्शन

9(21) बनाम पाकिस्तान (2011 वर्ल्ड कप)

1(13) बनाम ऑस्ट्रेलिया (2015 वर्ल्ड कप)

1(6) बनाम न्यूजीलैंड (2019 वर्ल्ड कप)

वर्ल्ड कप के नॉक आउट मैचों में विराट का प्रदर्शन

24(33) – बनाम ऑस्ट्रेलिया (क्वार्टर फाइनल, 2011 वर्ल्ड कप)

9(21) – बनाम पाकिस्तान (सेमीफाइनल, 2011 वर्ल्ड कप)

35(49)- बनाम श्रीलंका (फाइनल, 2011 वर्ल्ड कप)

3(8) – बनाम बांग्लादेश (क्वार्टर फाइनल, 2015 वर्ल्ड कप)

1(13) – बनाम ऑस्ट्रेलिया (सेमीफाइनल, 2015 वर्ल्ड कप)

1(6) – बनाम न्यूजीलैंड (सेमीफाइनल, 2019 वर्ल्ड कप)

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago