इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से खेले जाने वर्ल्ड कप में मेजबान टीम ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है. इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप टीम से अपने स्टार बल्लेबाज एलेक्स हेल्स का नाम वापस ले लिया है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बयान जारी करके हेल्स को टीम से हटाए जाने की पुष्टि की है.
वर्ल्ड कप के अलावा हेल्स अब आयरलैंड के साथ होने वाले एकमात्र वनडे और पाकिस्तान के साथ होने वाली वनडे सीरीज में भी नहीं खेलेंगे. हेल्स पर ईसीबी ने रिक्रिएशनल ड्रग्स के सेवन के कारण अभी तीन सप्ताह का बैन लगा रखा है. इससे पहले यह घोषणा की गई थी कि हेल्स ने व्यक्तिगत कारणों से खुद को विश्व कप से अलग कर लिया है.
ईसीबी ने ड्रग्स के सेवन के बाद हेल्स पर प्रतिबंध लगाने के अलावा उनके वार्षिक वेतन का पांच फीसदी हिस्सा बतौर जुर्माना भी लगाया है. बीते साल भी को सितम्बर 2017 में एक नाइट क्लब के बाहर लोगों के मारपीट के आरोप में निलम्बित किया गया था. उस घटना में इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स भी शामिल थे.
ईसीबी ने कहा है कि विश्व कप टीम में हेल्स का स्थान लेने वाले खिलाड़ के नाम की घोषणा कुछ दिनों बाद की जाएगी. हालांकि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने साफ किया है कि इस कदम की वजह से हेल्स के इंटरनेशनल करियर का अंत नहीं होगा और वह भविष्य में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे।।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…