पटना।। एक्यूवेदर डॉट कॉम के मुताबिक, मैनचेस्टर में अगले दो दिन बारिश की आशंका है। वहां 9 और 10 जुलाई को दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही, रुक-रुककर हल्की बारिश भी हो सकती है। इंग्लैंड में खेले जा रहे वर्ल्ड कप में स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे यानी टॉस के वक्त मंगलवार को वहां बारिश होने की 40 फीसदी आशंका है।
बारिश की वजह से टॉस में देरी हो सकती है और खेल देरी से शुरू होने की संभावना है। यदि आज बारिश खेल में बाधा डालती है, तो आईसीसी ने सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखा है। यानी बारिश ने खेल बिगाड़ा तो बुधवार को मैच खेला जाएगा।
इस टूर्नामेंट में ओल्ड ट्रेफर्ड के मैदान पर 5 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीता है। सेमीफाइनल जैसे बड़े मैच और टूर्नामेंट के रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए दोनों ही कप्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे। पहले सेमीफाइनल मैच में टॉस को सबसे अहम कड़ी माना जा रहा है।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…