मैनचेस्टर। भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाला मैच बारिश के कारण धुल गया था, लेकिन अब उसके सामने वो मुकाबला है, जिसका पूरे क्रिकेट जगत को बेसब्री से इंतजार रहता है। आईसीसी विश्व कप-2019 के अगले मैच में भारत को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर रविवार को भिड़ना है।
क्रिकेट जगत में अमूमन इस मैच का महामुकाबले का नाम दिया जाता है और इसे लेकर मैदान के अंदर और बाहर, दोनों देशों की सीमाओं के अंदर और सीमाओं के आसपास जबरदस्त रोमांच और उत्साह रहता है।
इस मुकाबले पर सभी की नजरें हैं और यह मुकाबला खास इसलिए भी है क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच इस मैच से पहले जो मैच खेला गया था वो था आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी-2017 का फाइनल जहां भारत को मात मिली थी।
उस हार का जख्म भारत के लिए बड़ा था जिसे भरने के लिए उसके दिमाग में कल के मैच में जीत के सिवाए कुछ और नहीं होगा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…