वर्ल्ड कप में धोनी बिना अधूरी विराट की टीम:-शेन वॉर्न

Khelbihar.Com।पटना।

महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की है. आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के ब्रांड एंबेसडर वॉर्न ने मंगलवार को कहा कि वर्ल्ड कप के मद्देनजर टीम इंडिया को धोनी के अनुभव की बहुत जरूरत है. मौजूदा कप्तान विराट कोहली उनके बिना अधूरे हैं. आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 (ICC Cricket World Cup 2019) का आगाज 30 मई को होगा. इस बार मेजबानी का जिम्मा इंग्लैंड और वेल्स का है.

वॉर्न ने कहा, ‘धोनी बेहतरीन खिलाड़ी हैं. वह टीम की जरूरत को देखते हुए किसी भी क्रम में बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं. धोनी की आलोचना करने वालों को ये नहीं पता कि वे किसके बारे में बात कर रहे हैं. टीम इंडिया को वर्ल्ड कप में उनकी जरूरत है. मैदान पर उनके अनुभव और नेतृत्व कौशल कोहली के काम आएंगे.

Shane Warne✔@ShaneWarne

वॉर्न ने विराट कोहली की कप्तानी की भी प्रशंसा की है, लेकिन उनका मानना है कि दबाव के वक्त धोनी की सलाह विराट को सफलता दिलाती है. उन्होंने कहा, ‘कोहली शानदार नेतृत्वकर्ता हैं, लेकिन ऐसा कई बार देखा गया है कि दबाव के वक्त धोनी के तजुर्बे ने विराट की नैया पार लगाई है. जब चीजें अच्छी हो रही हों, तो कप्तानी करना आसान है, लेकिन कठिन समय पर ऐसे अनुभव की जरूरत होती है, जो धोनी में हम पाते हैं.’

49 साल के ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के लिए भारत और इंग्लैंड वर्ल्ड कप की फेवरेट टीमें हैं. उन्होंने कहा, ‘विश्व कप बहुत करीब है. मुझे लगता है कि भारत और इंग्लैंड पिछले 6-12 महीनों में अपने प्रदर्शन की वजह से पसंदीदा बनकर उभरे हैं. मेरा मानना है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम विश्व कप जीत सकती है, क्योंकि वह सही समय पर अच्छा कर रही है. हालांकि मुझे लगता है कि भारत और इंग्लैंड फेवरेट हैं.’

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago