वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 1 अगस्त से शुरू हो रहीहै। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले पहले टेस्ट से इसकी शुरुआत होगी। यह चैम्पियनशिप जून 2021 तक चलेगी। इस दौरान टॉप पर रहने वाली दो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेट को रोचक बनाने के लिए चैम्पियशिप की शुरुआत की है। इसके लिए उसने डे-नाइट टेस्ट की भी शुरूकिए। भारतीय टीम चैम्पिनशिप में 6 देशों के खिलाफ खेलेगी। वह सिर्फ पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेलेगी।
आईसीसी को इस चैम्पियनशिप का आइडिया 2009 में आया। 2010 में इसे स्वीकृति दे दी गई। आईसीसी चाहतीथीकि 2013 में इसकी शुरुआत हो जाए, लेकिन तब यह टल गई। इसे 2017 में शुरू करने की योजना बनी, लेकिन दोबारा से तारीखों को बढ़ा दिया गया था।
किस टीम का किससे मुकाबला?
12 टेस्ट खेलने वाले देशों में से टॉप-9 टीमें ही इस चैम्पियनशिप में खेल सकती हैं। आयरलैंड और अफगानिस्तान को टूर्नामेंट में खेलने का मौका नहीं मिला। दूसरी ओर जिम्बाब्वे की टीम प्रतिबंधित हो चुकी है। वर्ल्ड चैम्पियनशिप में सभी टीमें 6 सीरीज खेलेंगी। इनमें तीन सीरीज घरेलू और तीन विदेशी जमीन पर होंगी। एक सीरीज में कम से कम दो और ज्यादा से ज्यादा 5 टेस्ट खेले जा सकते हैं। लीग राउंड के खत्म होने के बाद जून 2021 में इंग्लैंड के ग्राउंड पर फाइनल खेला जाएगा।
अंक किस तरह दिए जाएंगे?
सभी सीरीज के 120 अंक होंगे। दो साल में एक टीम को ज्यादा से ज्यादा 720 अंक मिल सकते हैं। पांच टेस्ट की सीरीज में एक मैच के 24 अंक होंगे। चार टेस्ट की सीरीज में एक मैच के 30 अंक, तीन टेस्ट की सीरीज में एक मैच में 40 और दो टेस्ट की सीरीज में एक मैच के 60 अंक दिए जाएंगे।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…