पटना :विजय हजारे एक दिवशीय टुर्नामेंट के टीम चयन के लिए संभावित खिलाडियों की चार टीम बनायी गयी. वरीय चयन समिति के चेयरमैन जिशानुल यकीन ने बताया की बाबुल को बिहार ए, विकाश रंजन को बिहार बी, केशव कुमार को बिहार सी और समर कादरी को बिहार डी का कप्तान बनाया गया है. मैच के पहले दिन बिहार ए और बिहार डी के बीच 45-45 ओवर का मैच खेला गया.
टॉस बिहार डी की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. बिहार डी की टीम ने सात विकेट 214 रन का स्कोर बनाया. बिहार डी की ओर से मृदुल ने 2, बिपिन ने 27 , कुनाल ने 56, एहशान ने 29, शब्बीर ने 23 रनों को योगदान दिया , बिहार ए की ओर से गेंदबाजी करते हुए हर्ष ने 3, सरफराज ने 2 और प्रशांत तथा आतिफ ने एक एक विकेट लिया.
जवाब में उतरी बिहार ए की टीम ने 215 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया. बिहार ए की ओर से कुमार आदित्य ने 39, शशीम ने 82 (काल बैक), बाबुल 4 (काल बैक) रहमत ने 29, अतुल 22 , अमित निक्की ने 17 रनों का योगदान दिया. बिहार डी की ओर से अभिजीत , राशिद , शब्बीर और सचिन ने एक एक विकेट लिए.
मैच स्थल पर वरीय चयन समिति के सदस्य संजीव कुमार बाबा , देवजीत चक्रवर्ती, कोच निखलेश रंजन , फिजियो डा अभिषेक और ट्रेनर गोपाल कुमार भी उपस्थित रहे. रंजीत बादल साह संयोजक के रूप में रहे.बुधवार को बिहार बी और बिहार सी के बीच मैच खेला जायेगा.
Share this content:
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…