विजय हजारे ट्रॉफी : मध्यप्रदेश ने बिहार को सात विकेट से हराया
पटना। जयपुर में विजय हजारे ट्रॉफी वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को खेले गए मैच में मध्यप्रदेश ने बिहार को सात विकेट से पराजित किया। यह बिहार की लगातार तीसरी हार है।
जयपुर के केएल सैनी स्टेडियम में इस टूर्नामेंट के अंर्गत खेले जा रहे एलीट ग्रुप सी के इस मैच में मध्यप्रदेश ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। बिहार के बल्लेबाज मिहिर हिरवाणी और गौरव यादव की शानदार के आगे नहीं चल पायी और पूरी टीम 40.4 ओवर में 137 रनों पर ऑल आउट हो गई। विकास रंजन ने 8, शशीम राठौर ने 25, बाबुल कुमार ने 0, रहमतुल्लाह ने 4, केशव कुमार ने 7, कुमार आदित्य ने 2, कुमार आशतोष अमन ने 25, विवेक कुमार ने 16, रोहन कुमार सिंह ने नाबाद 21, समर कादरी ने 12, निक्कू कुमार ने 1 रन बनाये। मध्यप्रदेश की ओर से ईश्वर चंद्र चौधरी ने 1, गौरव यादव ने 3, वेकेंटेश अय्यर ने 1, मिहिर हिरवानी ने 4 और सारांश जैन ने 1 विकेट चटकाये।
जवाब में मध्यप्रदेश ने 27.4 ओवर में तीन विकेट पर 138 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। मध्यप्रदेश की ओर से मुकुल राघव ने 46, अजय रोहेरा ने 9, रजत पाटिदार ने 48, यश दूबे ने नाबाद 21, आनंद सिंह वैश ने नाबाद 10 रन बनाये। बिहार की ओर से विवेक ने 25 रन देकर एक, निक्कू कुमार ने 29 रन देकर एक और आशुतोष अमन ने 29 रन देकर एक विकेट चटकाये। बिहार की टीम में दो बदलाव किये थे। सचिन कुमार सिंह और कमलेश कुमार सिंह नहीं खेल रहे थे। कमलेश कुमार सिंह की जगह निक्कू कुमार को जगह दी गई थी। कप्तान आशुतोष अमन की वापसी हुई। बिहार का अगला मैच 3 अक्टूबर को गुजरात के खिलाफ है।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…