विजय हज़ारे:-बाबुल,रहमतुल्लाह,शशीम के अर्दश्तक पर बिहार की लगातार 8वीं हार

Khelbihar.com

पटना। विजय हजारे ट्रॉफी वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट के अपने आठवें मैच में बिहार की टीम सर्विसेज से लेकर हारी। इस मैच कोसर्विसेज ने 5 विकेट से जीता। बिहार के खिलाड़ियों ने बैटिंग से लेकर बॉलिंग में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

कुल मिला करबिहार टीम एकजुट होकर खेलती नजर आई। यों तो बिहार की लगातार आठवीं हार है पर आज की इस हार का ज्यादाअफसोस बिहारी क्रिकेट प्रेमियों को नहीं होनी चाहिए।जयपुर के जयपुरिया विद्यालय ग्राउंड पर खेले गए टॉस बिहार ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 267 रन बनाये।

बिहार की ओर से बाबुल कुमार ने 66, शशीम राठौर ने 71, रहमतुल्लाह ने 63,उत्कर्ष भास्कर ने 28 और सरफराज ने 28 रन बनाये। जवाब में सर्विसेजने 48.4 ओवर में पांच विकेट पर 269 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। सर्विसेज की ओर से रवि चौहान ने 86, रजत पालिवाल ने नाबाद 69, एपी शर्मा ने नाबाद 28 रन बनाये। बिहार की ओर से शिवम एस कुमार ने42 रन देकर 2, सरफराज, शशीम राठौर और शकीबुल गणि ने एक-एक विकेट चटकाये।

बिहार का अगला मैच 16 अक्टूबर को त्रिपुरा के खिलाफ खेला जायेगा। इस मैच में बिहार की शुरुआत काफी खराब रही। दोनों सलामी बल्लेबाज शकीबुल गणि और चिरंजीवी बिना खाता खोले दिवेश गुरदेव पठानिया के शिकार बने। टीम के शून्य के स्कोर पर पहला और 1 रन पर दूसरा विकेट गिरा। इस झटके से कप्तान बाबुल कुमार और शशीम राठौर ने बिहार को निकाला।

पिछले दो-तीन मैचों से फ्लॉप चल रहे शशीम राठौर ने इस मैच में टिककर खेला और बाबुल कुमार के साथ 115 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। बाबुल कुमार के रूप में बिहार को तीसरा झटका लगा। उन्होंने 86 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 66 रन बनाये। इसके बादरहमतुल्लाह ने शशीम राठौर का पूरा साथ दिया।

रहमतुल्लाह जहां तेज खेल रहे थे वहीं शशीम राठौर विकेट पर टिके थे।इन दोनों के बीच 51 रनों की साझेदारी और शशीम राठौर 71 रन बना कर पवेलियन लौटे। इसके बाद रहमतुल्लाह के 63, उत्कर्ष भास्कर के 28, मो सरफराज अशरफ के 28 रनों की मदद से बिहार ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 267  रन बना कर सर्विसेज को सम्मानजनक लक्ष्य दिया। सर्विसेज की ओर से दिवेश गुरदेव पठानिया ने 63 रन देकर तीन, एपी शर्मा ने 57 रन देकर 1, पुलकित नारंग ने 35 रन देकर 1 विकेट चटकाये। जवाब में सर्विसेज की शुरुआत अच्छी रही।

ओपनिंग जोड़ी के बीच 73 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। जब टीम का स्कोर 73 रन था तो सरफराज असरफ ने नकुल वर्मा को आउट कर पहला झटका दिया। नकुल 27 रन बना कर आउट हुई। इसकेबाद राहुल सिंह गहलोत ने सलामी बल्लेबाज रवि चौहान का भरपूर साथ दिया। शकीबुल गणि ने राहुल सिंह को आउट कर सर्विसेज को दूसरा झटका दिया। राहुल सिंह 26 रन बना कर आउट हुए। रवि चौहान के इसके बाद कप्तान रजत पालिवालके साथ मिल कर 53 रनों की साझेदार की और वे 86 रनों के निजो स्कोर पर शशीम राठौर द्वारा बोल्ड किये गए। रवि चौहान ने 107 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 86 रन बनाये। रवि चौहान के आउट होने के बाद शिवम एस कुमार नेसर्विसेज के मोहित अहलावत (8) और देवेंदर लोहचव (8) को सस्ते में आउट कर बिहार के खेमे में थोड़ी खुशी प्रदान की,लेकिन कप्तान रजत पालिवाल ने एपी शर्मा के साथ मिल कर सर्विसेज को पांच विकेट से जीत दिला दी। सर्विसेज ने 268 रनों के लक्ष्य को 48.4 ओवर में पांच विकेट पर 269 रन बना कर हासिल कर लिया।

कप्तान रजत पालिवाल ने नाबाद 69 और एपी शर्मा ने नाबाद 28 रन बनाये। बिहार की ओर शिवम एस कुमार ने 42 रन देकर 2, मो सरफराज ने 57 रन देकर 1, शशीम राठौर ने 38 रन देकर 1, शकीबुल गणि ने 24 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago