लंदन। भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली के मोम के पुतले (वैक्स स्टेच्यू) का बुधवार को ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर अनावरण किया गया। क्रिकेट विश्व कप के मद्देनजर विराट का यह स्टैच्यू मैडम तुसाद म्यूजियम में 15 जुलाई तक प्रदर्शित किया जाएगा।
लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम के महाप्रबंधक स्टीव डेविस ने कहा, अगले कुछ सप्ताह तक पूरा देश क्रिकेट की गिरफ्त में रहेगा और लॉर्ड्स की मदद से विराट के मोम के नए पुतले के अनावरण का इससे अच्छा मौका नहीं हो सकता था। हम उम्मीद करते है कि क्रिकेट फैंस अपने हीरोज को न केवल पिच पर खेलते हुए देखेंगे बल्कि हमारे म्यूजियम में उनके साथ क्रीज भी संभालेंगे।
विराट का यह स्टैच्यू भारतीय क्रिकेट टीम की आधिकारिक किट में हैं। दस्ताने और जूते विराट ने खुद प्रदान किए थे। गुरुवार से इस म्यूजियम में उसेन बोल्ट, मो फराह और सचिन तेंडुलकर जैसे महान खिलाड़ियों के साथ विराट का पुतला भी नजर आएगा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…