पटना।। टीम इंडिया के नए कोच को लेकर खोज शुरू हो गई है। बीसीसीआई ने कोच और सपोर्ट स्टाफ की भर्ती को लेकर विज्ञापन निकाल दिए हैं। ऐसे में कौन होगा टीम इंडिया का नया कोच इसको लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। लेकिन इस बार नए कोच के चयन प्रक्रिया से कप्तान विराट कोहली को बेदखल कर दिया गया है। यानी इस बार कोहली की पसंद और नापसंद का ख्याल नहीं रखा जाएगा।
अंग्रेजी अखबार ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के मुताबिक, इस बार नए कोच को लेकर विराट की राय नहीं ली जाएगी। जबकि पिछली बार यानी 2017 में जब रवि शास्त्री को टीम इंडिया का कोच बनया गया था तब विराट से उनकी राय मांगी गई थी। नए कोच पर आखिरी फैसला टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ले सकते हैं। इसके बाद प्रशासकों की समिति (सीओए) की तरफ इस पर आखिरी मुहर लगाई जाएगी।
गौरतलब है कि 2017 में जब कोच के तौर पर अनिल कुंबले का कार्यकाल नहीं बढ़ाया गया था। उस वक्त भी विराट से राय ली गई थी। विराट के कहने पर ही कुंबले को कोच के पद से हटाया गया था। कोहली ने उनके साथ काम करने पर आपत्ति जताई थी। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि इस बार कपिल देव नए कोच पर विराट की राय नहीं लेंगे।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…