विराट ने अपने कंसिस्टेंसी को बताया बोरिंग।

Khelbihar.com

Patna:- टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इस समय अपने निजी जीवन से जुड़े हुए कामों को पूरा करने में व्यस्त हैं। डेढ़ महीने के करीब इंग्लैंड और वेल्स में वर्ल्ड कप खेलने के बाद वे भारत लौट आए हैं और वेस्टइंडीज दौरे पर जाने से पहले वे अपने बचे हुए उन कामों को निपटा रहे हैं जो काफी समय से पेंडिंग हैं। बावजूद इसके वे जिम जाना और प्रैक्टिस करना नहीं छोड़ते। यही वजह है कि दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट कोहली वनडे औक टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक बैट्समैन काफी समय से बने हुए हैं।

अपनी कंसिस्टेंसी की वजह से क्रिकेट की दुनिया में मशहूर बल्लेबाज विराट कोहली ने एक प्रमुख अंग्रेजी अखबार को दिए गए इंटरव्यू में कंसिस्टेंसी को बोरिंग करार दिया है। विराट कोहली ने कहा है, “अगर आप गिवअप कर देते हैं तो काम खत्म हो जाता है। ऐसा कोई विकल्प नहीं है कि बार-बार आप कठिन परिश्रम करें और उसका नतीजा बार-बार एक जैसा हो। स्थिरता और सफलता कुछ भी नहीं है, लेकिन हम इसे दिन प्रतिदिन दोहरा रहे हैं। स्थिरता(consistency) उबाऊ है। यह बहुत कठिन है। ये एक खास जोन की तरह है जिसमें आप सिमटकर रह जाते हैं।”

इस इंटरव्यू में विराट कोहली ने वर्ल्ड कप 2019 से जुड़ी बातों को भी शेयर किया है। विराट कोहली ने बताया है कि अब ड्रैसिंग रूम में ऐसा माहौल नहीं है कि किसी को डांटा या फटकारा जाए। मैं जैसा कुलदीप यादव के साथ व्यवहार करता हूं, वैसा ही रवैया मेरा महेंद्र सिंह धौनी और बाकी खिलाड़ियों के साथ है। इसके अलावा जब उनसे ये पूछा गया है कि आप फिटनेस को लेकर दूसरों को भी सलाह देते हैं तो उन्होंने कहा जब किसी को लगता है कि उन्हें अच्छा और लंबे समय तक खेलना है तो इसके लिए फिटनेस की जरूरत होगी और मेरी टीम में मैं किसी को ये नहीं कहता है कि ये करो ये मत करो। 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

21 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago