मैनचेस्टर में मौजूद टीम इंडिया के चोटिल स्टार ओपनर शिखर धवन अब भारत वापस लौट रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंगूठे में लगी चोट के बाद कुछ दिन तक ये कहा गया कि वो तीन हफ्ते बाद वापसी कर सकते है,
लेकिन बुधवार को ऐलान हो गया कि धवन विश्व कप के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगे और रिषभ पंत को टीम में शामिल किया जाएगा। इसके बाद भावुक शिखर धवन ने एक वीडियो पोस्ट करके अपना संदेश दिया है।
ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए भावुक शिखर धवन ने कहा, ‘मैं ये वीडियो बनाकर आप सबको शुक्रिया कहना चाहता था उस प्यार और शुभकामनाओं के लिए जो आपने भेजी हैं। दुर्भाग्यवश मेरा अंगूठा जल्दी नहीं ठीक हो पाएगा। मैं विश्व कप खेलना चाहता था और अपने देश का प्रतिनिधित्व करना चाहता था।
अब समय आ गया है कि मुझे वापस जाना होगा और इस चोट से उभरना होगा। ताकि अगले सेलेक्शन के लिए खुद को तैयार कर सकूं। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे खिलाड़ी आगे अच्छा प्रदर्शन करते रहेंगे। हमारे लिए प्रार्थना करते रहिए और समर्थन करते रहिए। आपकी प्रार्थनाएं और समर्थन हमारे लिए बहुत मायने रखती हैं। शुक्रिया आप सबका, अपना ख्याल रखिएगा।’
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…