विश्व कप में भारत की लगातार दूसरी जीत ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हराया।

Khelbihar.com

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के 14वें मैच में भारत ने लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए आठ साल बाद ऑस्ट्रेलिया को मात दी है। केनिंग्टन ओवल मैदान भारत ने मौजूदा विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम को 36 रनों से हराया। 353 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया 316 रनों पर ढेर हो गई।

353 रन के विशाल लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी ऑस्‍ट्रेलिया को ओपनर्स आरोन फिंच (36) और डेविड वॉर्नर ने अच्‍छी शुरुआत दिलाई। ऑस्‍ट्रेलिया ने बिना विकेट गंवाए 61 रन बना लिए थे। रन आउट के रूप में भारत को आरोन फिंच का पहला विकेट मिला। डेविड वॉर्नर 84 गेंदों 56 रन बनाकर युजवेंद्र चहल का शिकार बने। इसके बाद स्टीव स्मिथ ने 60 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया जबकि उस्मान ख्वाजा भी उनका अच्छा साथ दे रहे थे लेकिन जब वो 42 रन बनाकर खेले रहे थे तभी जसप्रीत बुमराह ने उन्हें बोल्ड कर दिया।

भुवनेश्‍वर कुमार ने टीम इंडिया की जोरदार वापसी कराई। उन्‍होंने खतरनाक बल्‍लेबाज स्‍टीव स्मिथ (69) को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया। एक गेंद बाद ही भुवी ने मार्कस स्‍टोइनिस को क्‍लीन बोल्‍ड कर दिया।

अगले ओवर में युजवेंद्र चहल ने ग्‍लेन मैक्‍सवेल (28) को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच आउट कराकर ऑस्‍ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेल दिया। जबकि बुमराह ने आठवें विकेट के रूप में पैट कमिंस (8) को विकेटकीपर धोनी के हाथों कैच करा दिया।

टीम इंडिया की तरफ से जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार ने तीन-तीन, जबकि युजवेंद्र चहल ने दो विकेट झटके। इससे पहले भारत ने शिखर धवन के 117, विराट कोहली के 82 और हार्दिक पांड्या के 48 रनों की बदौलत 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 352 रन बनाए।

मैन ऑफ द मैच- शिखर धवन

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago