देश में चल रहे डोपिंग रोधी अभियान के बीच विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने राष्ट्रीय डोप जांच प्रयोगशाला (एनडीटीएल) की मान्यता छह महीने के लिए निलंबित कर दी है।
तोक्यो ओलंपिक के आयोजन में एक वर्ष का भी समय नहीं बचा है। ऐसे में वाडा का यह कदम देश में डोपिंग के खिलाफ चल रहे अभियान के लिए एक बड़ा झटका है।
ऐसा समझा जा रहा है कि राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) अब भी नमूने एकत्र कर सकती है लेकिन उसे एनडीटीएल के निलंबन की अवधि के दौरान नमूनों की जांच देश के बाहर ऐसी प्रयोगशाला से करानी होगी जो वाडा से मान्यता प्राप्त हो।
वाडा ने अपनी वेबसाइट पर जारी मीडिया विज्ञप्ति में बताया कि वाडा के निरीक्षण के दौरान एनडीटीएल को प्रयोगशालाओं के लिए तय अंतरराष्ट्रीय मानकों (आईएसएल) के अनुरूप नहीं पाया गया जिसके कारण उसे निलंबित किया गया।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…