वुमेंस क्रिकेट सुपर लीग में भारत की जेमिमा रोड्रिग्स ने जमाया तूफ़ानी शतक

Khelbihar.com

Patna.इंग्लैंड में इस समय वुमेंस क्रिकेट सुपर लीग खेली जा रही है। पिछले साल की तरह  इस साल भी इस महिला टी20 क्रिकेट लीग में कईभारतीय महिला खिलाड़ी भी हिस्सा ले रही हैं। इन्हीं में एक हैं दाएं हाथ की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues), जिन्होंने इस किया सुपर लीग में तूफानी शतक ठोककर अपनी टीम को जीत दिलाई है।

भारतीय टीम की स्पेशल बैट्समैन जेमिमा रोड्रिग्स ने अपने तूफानी शतक की बदौलत अपनी टीम योर्कशायर डाइमंड्स (Yorkshire Diamonds) को जिताया है। योर्कशायर डाइमंड्स की टीम ने साउथर्न वाइपर्स (Southern Vipers) को वुमेंस क्रिकेट सुपर लीग के 26वें मैच में 4 विकेट से हराया है।

मैच में एक समय ऐसा था जब जेमिमा रोड्रिग्स की टीम की हालत खराब लग रही थी, लेकिन उन्होंने एक छोर से रन बनाने जारी रखे। 18 साल की जेमिमा रोड्रिग्स ने महज 51 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। जेमिमा रोड्रिग्स ने इस मैच में कुल 58 गेंदों का सामना किया, जिसमें 17 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 112 रन बनाए। 

जेमिमा रोड्रिग्स के अलावा कोई भी बल्लेबाज योर्कशायर डाइमंड्स टीम का ज्यादा कुछ कमाल नहीं कर पाया। यहां तक कि तीन बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, लेकिन जेमिमा रोड्रिग्स ने हार नहीं मानी। केएसएल 2019 में किसी भी बल्लेबाज का ये दूसरा शतक है, जो सबसे कम गेंदों में बना है।   

भारतीय खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स से पहले इंग्लैंड टीम की डेनियल व्याट(Danielle Wyatt) ने इसी साल इस सुपर लीग में शतक ठोका है। ये दोनों खिलाड़ी इस लीग में टॉप 2 में चल रही हैं। डेनियल व्याट अब तक 8 मैचों में 362 रन बना चुकी हैं, जबकि जेमिमा ने 9 मैचों में 341 रन बनाए हैं। 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago