वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टी-20 आज, इन खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया,देखे

Khelbihar.com

पटना।। वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली निराशाजनक हार के बाद टीम इंडिया एक बार फिर से मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। भारतीय टीम का वेस्टइंडीज दौरा शनिवार से शुरू हो रहा है।

विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया अपने दौरे की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी। टीम में कुछ नए खिलाड़ियों को मौका मिला है, तो कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया गया है, इस वजह से टीम कुछ युवा चेहरे के साथ टीम मैदान पर उतर सकती हैं। धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी ओपनिंग की कमान संभालेगी। कप्तान विराट कोहली नंबर तीन पर बल्लेबाजी करेंगे। वहीं युवा बल्लेबाज मनीष पांडेय पर भी मिडिल ऑर्डर को संभालने का दारोमदार होगा।

नियमित विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के इस दौरे पर उपल्बध नहीं होने के कारण विकेट के पीछे की कमान युवा ऋषभ पंत के कंधो पर होगी। हार्दिक पांड्या के नहीं होने से ऑलराउंडर की भूमिका में उनके भाई क्रुणाल पांड्या को मौका मिल सकता है। उनके साथ अनुभवी रवींद्र जडेजा भी ऑलराउंडर के तौर पर नजर आएंगे।

टीम इंडिया के गेंदबाजी आक्रमण की कमान अनुभवी भुवनेश्वर कुमार के जिम्मे होगी। उनका साथ युवा तेज गेंदबाज दीपक चाहर और खलील अहमद देते हुए नजर आएंगे।

ये है टीम इंडिया के संभावित 11: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, केएल राहुल, मनीष पांडेय, ऋषभ पंत, क्रुणाल पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, खलील अहमद।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago