सहरसा लीग:-शुभंकर और मयंक के अर्दश्तक से पाटलिपुत्रा सेंट्रल स्कूल 82रनों से विजयी।

Khelbihar.com

Saharsa: जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग 2019-20 के अंतर्गत आज का मैच U-14 स्कूल टूर्नामेन्ट का रेजिडेंशियल पाटलिपुत्रा सेंट्रल स्कूल एवं शांति निकेतन शिक्षण संस्थान, मेनहा के बीच खेला गया।

निर्धारित 35 ओवर के मैच में शांति निकेतन शिक्षण संस्थान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करती हुई रेसिडेंशियल पाटलिपुत्रा सेंट्रल स्कूल ने अपने सभी विकेट खोकर मयंक के 60 रन (67 बॉल),शुभंकर के 51 रन (58 बॉल),अतहर के 22 रन(18 बॉल) एवं संजीव के 20 रन(20 बॉल) की सहायता से 215 रन बनाए.

जिसके जवाब मे शांति निकेतन शिक्षण संस्थान ने 25.5 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर अनुराग के 43 रन (37 बॉल),सोनू के 11 रन(30 बॉल),सोनू द्वितीय के नाबाद 13 रन(19 बॉल) एवं हिमांशु के 10 रन (25 बॉल) की सहायता से 133 रन ही बना सकी।इसप्रकार पाटलिपुत्रा सेंट्रल स्कूल ने शांति निकेतन शिक्षण संस्थान को 82 रनों से पराजित किया।शांति निकेतन शिक्षण संस्थान की ओर से सोनू ने 7 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट,प्रिंस,हिमांशु एवं आशिष ने 1-1 विकेट प्राप्त किया जबकि पाटलिपुत्रा सेंट्रल स्कूल की ओर से प्रिंस ने 6 ओवर में 24 रन देकर 7 विकेट,युवराज ने 6 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट एवं दीपक ने 1 विकेट प्राप्त किया

आज के मैच के निर्णायक कुणाल एवं नीतीश तथा स्कोरर मुरली मनोहर थे।मैच में जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष मसूद आलम,सचिव बादल कुमार,संयुक्त सचिव राजेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार, पंकज कुमार ठाकुर,बिश्वनाथ कुमार,निलेन्दु झा,पीयूष कुमार सिंह,पुरुषोत्तम कुमार इत्यादि उपस्थित थे।मैच के सफल संचालन में केशव सिंह प्रतिहार,अंशु सिंह,अनंत,विनीत,शारिक,राजहंस,लव,न्यूटन,पंकज,नितोष,मनीष,कुमोद,अभिनव,शुभम इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago