सहवाग ने कहा मुझे इंडिया का सिलेक्टर बनाना है,जबाब मिला अमित शाह से मिलो,

Khelbihar.com

पटना।। टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इन दिनों क्रिकेट की हर विधा से दूर हैं। वर्ल्ड कप में कॉमेंट्री करते दिखे वीरेंद्र सहवाग हमेशा की तरह ट्विटर पर सक्रीय हैं, जहां वे आए दिन मजेदार चीजें शेयर करते रहे हैं। इसी कड़ी में अब वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि मुझे सलेक्टर बनना है।

टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक जड़ने वाले और वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले वीरेंद्र सहवाग अक्सर फनी ट्वीट करते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने ना जाने क्यों कहा है कि उन्हें सलेक्टर बनना है। वीरेंद्र सहवाग के ट्वीट पर नज़र डालें तो उन्होंने लिखा है, “मुझे सलेक्टर बनना है.. कौन मुझे मौका देगा?

वीरेंद्र सहवाग के इस ट्वीट के मायने भले ही स्पष्ट नहीं हों, लेकिन एक बात साफ है कि वे फैंस का मनोरंजन करने से नहीं चूकते। सहवाग और उनके फैंस के बीच अक्सर मजेदार बातें होती रहती हैं। ऐसे में इस ट्वीट पर फैंस ने अपने-अपने जवाब देने शुरू कर दिए हैं। कुछ फैंस ने यहां तक लिख दिया है कि इसके लिए आप नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह से संपर्क करिए। 

वहीं, वीरेंद्र सहवाग के कुछ फैंस ने इसे टीम इंडिया के सलेक्टरों से जोड़ कर देख लिया है, जिनका कार्यकाल जल्द खत्म हो सकता है। हालांकि, एक फैन ने कहा है कि आप इसके योग्य इसलिए नहीं हैं क्योंकि आपका टेस्ट का हाईएस्ट स्कोर 319 रन और वनडे का 219 रन है। सलेक्टर बनने के लिए 90 रन उच्चतम स्कोर होना चाहिए। 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago