सिंगापुर ओपन बैडमिंटन:- पी वी सिंधु फाइनल में पहुँची।

Khelbihar.Com।पटना।।

ओलंपिक रजत पदक विजेता पी वी सिंधु ने डेनमार्क की मिया ब्लिचफील्ट पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके गुरुवार को यहां सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। चौथी वरीयता प्राप्त सिंधु ने विश्व में 22वें नंबर की मिया को 39 मिनट में 21-13, 21-19 से पराजित किया। यह डेनमार्क की खिलाड़ी के खिलाफ उनकी लगातार दूसरी जीत है।

विश्व में छठे नंबर की सिंधु का अगला मुकाबला विश्व जूनियर चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता चीनी खिलाड़ी काइ यानयान से होगा। सिंधु ने पहले गेम में शुरू में 3-0 से बढ़त बनाकर आखिर तक इसे बरकरार रखा लेकिन दूसरे गेम में स्कोर एक समय 8-8 से बराबरी पर था जबकि इसके बाद भारतीय खिलाड़ी एक समय 11-15 से पीछे भी थी। 

पिछले महीने इंडिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सिंधु ने हालांकि वापसी करके स्कोर 17-17 किया और फिर मैच अपने नाम करने में देर नहीं लगाई।।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago