स्कूल प्रीमियर लीग:-जीएनआईओटी ब्लास्टर और जेपी बिग पैंथर जीती।।

Khelbihar.com

पटना।। मैन्युल हक़ स्टेडियम के बाहरी परिसर में आयोजित आईटीआई स्कूल प्रीमियर लीग में आज दो मुकाबला हुआ जिसमें जेपी बिग पैंथर ने ग्लोकल यूनिवर्सिटी टाइटंस को 38 रनों से तथा जीएनआईओटी ब्लास्टर ने आईआईएमटी थंडर बोल्ट को 8 विकेट से हराया।।

पहले मैच में टॉस जीतकर ग्लोकल यूनिवर्सिटी की टीम ने पहले गेंदबाजी चुनी, पहले बल्लेबाजी करते हुए जेपी बिग पैंथर की टीम 20 ओवर में 4 विकेट पर 170 रन बनाए जिसमे रोहन झा 52, देवांश अश्वल 38,सौरव 22 रन बनाए।गेंदबाजी करते हुए प्रज्ज्वल ,गोलू और अनुराग को एक-एक विकेट मिला।।

171 रनों के जबाब में ग्लोकल यूनिवर्सिटी की टीम 17.4 ओवर में 132 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी।जिसमे सिद्धार्थ सुमन 49 रन,और हनुमंत ने 10 रन ,रॉकी रौशन 10 रन ,गेंदबाजी में दिप प्रकाश,सौरभ को 3-3 तथा देवांश 2 ,सुमित सिंह को 1 विकेट मिला।मैन ऑफ द मैच दिप प्रकाश को मिला।।

दूसरे मैच में आईआईएमटी की टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 122 रन बनाए जिसमे अमन 42 रन,रोहित 24 रन बनाए।गेंदबाजी में साहिल,राजवीर,राहुल,सौरभ और गौरव को एक-एक विकेट मिला।।


जबाब में जीएनआईओटी ब्लास्टर की टीम 16.4 ओवर में 2 विकेट पर 123 रन बनाकर मैच जीत लिया जिसमे गौरव का अर्दश्तक 60 रन,ऋषव 20 रन बनाए।गेंदबाजी में रितेश कुमार और रितिक राज को 1-1 विकेट मिला।।मैन ऑफ द मैच गौरव कुमार को मिला।।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago