स्टीव स्मिथ का कमबैक शतक116रन, ऑस्ट्रेलिया ने अभ्यास मैच में इंग्लैंड को 12 रन से हराया।

Khelbihar.com

लंदन।। साउथैम्पटन में वर्ल्ड कप अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान इंग्लैंड को 12 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 297 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 49.3 ओवर में 285 रन बनाकर आउट हो गई और मैच हार गई।

टॉस इंग्लैंड ने जीता और पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। शुरुआत खरब के बाद वर्नर ने 43 और स्टीव स्मिथ ने शतक (116) जड़ दिया। निचले क्रम से एलेक्स कैरी ने भी 30 रन की तेज पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया का कुल स्कोर 9 विकेट पर 297 रन तक पहुँचाया

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने जॉनी बेयरस्टो (12) के रूप में पहला विकेट गंवाया। जेसन रॉय (32) और बेन स्टोक्स (20) के आउट होने पर इंग्लैंड की स्थिति खराब हो गई। जेम्स विन्स (64) और जोस बटलर (52) ने चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर मेजबान टीम की उम्मीदें जारी रखी।

निचले क्रम से क्रिस वोक्स ने भी 40 रन बनाए लेकिन अंत में 49.3 ओवर में पूरी इंग्लिश टीम 285 रन बनाकर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहरेनडॉर्फ और रिचर्डसन ने 2-2 विकेट झटके।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago