पटना।। झारखंड के देवघर में चल रहे स्मार्ट गर्ल फिडे रेटिंग शतरंज का खिताब बिहार की अदीबा उल्ला ने हासिल किया। अंतिम चक्र में अदीबा ने सफेद मोहरों से खेलते हुए झारखंड की कादम्बिनी को पराजित कर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।
अंतिम चक्र में जीत हासिल कर सात अंक अर्जित करनेवाली एक और खिलाड़ी झारखंड की दुति चक्रवर्ती थी । इन दोनों के बीच हुए टाई ब्रेक में अदीबा बेहतर बुखहोल्ज़ अंको के आधार पर विजेता घोषित की गई।शीर्ष पर चल रही बिहार की एक और खिलाड़ी रश्मि प्रिया की बाजी अंतिम चक्र में ड्रा रही और कुल साढ़े छह अंको के साथ चौथे स्थान पर रहीं।
प्रथम दस स्थानों मे आनेवाली बिहार की एक अन्य खिलाड़ी अंकिता कुमारी रही। अंतिम चक्र की बाजी जीत छह अंको के साथ अंकिता ने आठवां स्थान प्राप्त किया।इसके अतिरिक्त बिहार की चार अन्य।खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों के पुरस्कार जीते। ईशिता गुप्ता को अनरेटेड वर्ग में चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ । आयु वर्ग के पुरस्कार के रूप में कृतिका रंजन को अंडर-11 में प्रथम , परी सिन्हा को अंडर-09 में द्वितीय एवं तृषा रंजन को अंडर-07 में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…