पटना।। 1 अगस्त को स्वर्गीय अजीत कुमार सिंह मेमोरियल प्राइज मनी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन पटना,(दानापुर )डी०आर०एम ऑफिस स्थित द ग्रैंड फोर्ड बैंकट हॉल में आयोजित की जाएगी ।।
,इस प्रतियोगिता में 16 वर्ष से 26 वर्ष के पहलवान भाग ले सकते हैं जिनका जन्म तिथि 1993 से 2003 के बीच होगा वही इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे, प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के 5 वजन की कुश्ती होगी एवं महिलाओं की 3 वजन की कुश्ती होगी पुरुष पहलवानों के वजन 57 केजी 63 केजी 69 केजी 75 केजी 81 केजी एवं महिला पहलवानों का वजन 46 केजी 52 केजी 58 केजी के पहलवान इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।।
बता दें कि 1 अगस्त को बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष श्री विशाल सिंह के पिताजी स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह की पुण्यतिथि है इस अवसर पर हर वर्ष 1 अगस्त को उनकी पुण्यतिथि पर यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रथम स्थान करने वाले खिलाड़ियों को 5000 द्वितीय स्थान करने वाले खिलाड़ियों को 3000 एवं तृतीय स्थान करने वाले खिलाड़ियों को 2000 की राशि से सम्मानित किया जाएगा उक्त बात की जानकारी बिहार कुश्ती संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह ने दी.
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…