हाईकोर्ट ने कहा- आईपीएल में शोर- शराबा तो होने ही चाहिए,देखे ख़बर।

Khelbihar.com

पटना।। आईपीएल मैचों के दौरान होने वाले शोर- शराबे पर बॉम्बे उच्च न्यायालय का मानना है कि मैच में उत्साह के लिए शोर- शराबा ताे बनता ही हैं। उच्‍च न्यायालय ने मैच के दौरान हाेने वाली ध्वनि प्रदूषण पर जुर्माना लगाने की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया और कहा कि शोर शराबा होने दीजिए, क्योंकि क्रिकेट मैच के दौरान उत्साहित होना तो बनता ही हैं।

वकील कपिल सोनी ने 2014 में जनहित याचिका दायर करते हुए आरोप लगाया था कि आईपीएल में ध्वनि प्रदूषण के मापदंडो का उल्लंघन हुआ है। 2013 में वानखेड़े स्टेडियम और पुणे के सुब्रत राय स्टेडियम में मैचों के दौरान इन नियमों का उल्लघंन हुआ था, जिसके बाद उन्होंने बीसीसीआई और महाराष्ट्र क्रिकेट संघ पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी। कपिल सोनी के अनुसार मुकाबला शाम आठ बजे शुरू हुआ, जो रात 12 बजे तक चला।

मुख्य न्यायाधीश प्रदीप नंदराजोग और न्यायमूर्ति एनएम जामदार की खंडपीठ ने कहा कि मैच के दौरान जब भी खिलाड़ी के बल्ले से जब कोई बड़ा शॉट निकलता है या दर्शकों की पसंदीदा टीम को कोई सफलता मिलती है, तब दर्शकों को शोर मचाना तो बनता है। समाज को थोड़ी ब‌हुत मस्ती करने दीजिए। हाई कोर्ट का मानना है कि लोगों को इसका लुत्फ उठाने दीजिए।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

14 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

22 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

5 days ago