हिटमैन रोहित शर्मा ने रचा नया इतिहास सचिन को छोड़ा पीछे।देखे

Khelbihar.com

पटना।। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में 20 रन बनाते ही रोहित शर्मा ने पांच बार की विश्व विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में अपने 2000 रन पूरे कर लिए। इसी के साथ वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।

इस मामले में ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। सचिन ने ये कमाल अपने वनडे के 40 पारियों में किया था। वहीं, रोहित ने 2000 रन बनाने का कमाल 37 पारियों में ही कर दिया।

इसके अलावा रोहित कंगारू टीम के खिलाफ 2000 या उससे अधिक रन बनाने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, विंडीज के पूर्व स्टार खिलाड़ी डेसमंड हेंस और कैरेबियाई पूर्व दिग्गज विव रिचर्ड्स ने यह कमाल किया था।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago