बेगूसराय के गेंदबाजों के आगे, ताश के पत्ते की तरह सुपौल जिले के बल्लेबाजों के विकेट गिर गये । टॉस जीतकर कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुपौल की टीम महज 14.5 ओवर में 36 रन बनाकर आल आउट हो गई। सुपौल की ओर से मोनू सिंह 12, एस राजा 6(नाट आउट), राजेश सिंह 4 और कलीमुद्दीन के एक रन के अलावा कोई भी बल्लेबाज अपना खाता नहीं खोल पाया।
बेगूसराय की ओर से गेंदबाजी करते हुए संदीप ने 5, राम विनीत 3 और शशि ने दो विकेट लिए। छोटे से लक्ष्य को पीछा करने उतरी बेगूसराय की टीम निशित के 82 , अमित के 34 और अमित शर्मा के 19 रन के बदौलत आठ विकेट पर 182 का स्कोर खड़ा कर लिया।
पहली इनिंग के आधार पर बेगूसराय को 146 रनों की बढ़त हासिल हुई। सुपौल के ओर से गेंदबाजी करते हुए विश्वजीत और मोनू ने तीन तीन विकेट और विरेन्द्र ने दो विकेट लिया। कल मैच का अंतिम दिन है।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…