हेमन ट्रॉफी :- पहली पारी में भागलपुर के कप्तान वासुकीनाथ का शतक107 रन ,अभिषेक बाबू और ज़िआउल हक़ के नाबाद पचासे से पूर्णया कि स्तिथि मज़बूत।

Khelbihar.com।कटिहार।।

कटिहार जिला में बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला हेमन ट्रॉफी पूल चैंपियन का आज का दो दिवसीय मैच भागलपुर जिला बनाम पूर्णया जिला के बिच खेला गया !

जिसमे भागलपुर जिला के कप्तान वासुकीनाथ मिश्रा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया ! पहले खेलते हुए भोजन औकाश तक भागलपुर ने 35 ओवर में 118/1 रन बनाए ! भोजन के विश्राम के बाद खेलने उतरि भागलपुर जिला ने पहली पारी में 60 ओवर में 275/8 रन बनाए !
जिसमे मुहम्मद फैज़ान ने 56 रन बनाए ,कप्तान वासुकीनाथ ने शानदार शतक 107 रन बनाए ,शेखर आनंद ने 23 रन बनाए और सूर्यवंशम 33 रन बनाकर नाबाद रहे।।


पूर्णया जिला कि ओर से पहली पारी में गेंदबाज़ी करते हुए
राज सिंह नविन ने 12/47 रन देकर 3 सफलता हासिल कि
अमन खान ने 12/67 रन देकर 3 विकेट लिए ,जबकी अमित कुमार और रोहन कुमार ने 1-1 विकेट प्राप्त किये !


अपनी पहली पारी खेलते हुए पूर्णया जिला ने स्टंप तक 129/1 रन बना कर मज़बूत स्तिथि में है जिसमे अभिषेक बाबू ने 62* रन बनाए ,ज़िआउल हक़ ने 56*रन बनाए !
जबकी गेंदबाज़ी में भागलपुर जिला कि ओर से पहली पारी में मुहम्मद आमिर ने 1 सफलता हासिल कि ।।


आज के मैच में निर्णायक कि भूमिका श्यामदेव कुमार (नवादा) और राजीव कमल मिश्रा (बक्सर ) ने निभाई जबकी स्कोरर कि भूमिका में अंकित भास्कर और रोहन कुमार थे ।।

दूसरे दिन का खेल राजेंद्र स्टेडियम के मैदान पे सुबह 8:45 बजे खेला जयेगा ये सुचना जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव तौसीफ अख्तर ने दी ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago