Loading Now
×

हेमन ट्रॉफी:-पिछले सीजन की चैंपियन टीम भगालपुर का विजय अभियान शुरू,खगड़िया को 27 रनों से हराया।।

खेलबिहार।जम्मुई।

बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेले जा रहे हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को खेले गए मैच में भागलपुर ने खगडिया को 27 रनों से हराया ।

टॉस जीता भागलपुर की टीम ने और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया पहले खेलते हुए भागलपुर ने 36.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 147 रन बनाये । जिसमे विकास यादव ने 23 , फैजी ने 12 , सचिन ने 14 , कुमार गौरव ने 20 , अनंत कुमार ने 27 , सूर्यवंश ने 3 , मो आमिर ने 29 , मो.हुसैन ने 6 रन बनाये ।

खगड़िया की ओर से गेंदबाजी करते हुए देवराज ने 31 रन देकर 2 , मो माज ने 21 रन देकर 1, गौतम कुमार ने 29 रन देकर 3, जितेंद्र कुमार ने 32 रन देकर 1,कुंदन ने 24 रन देकर 3 विकेट चटलाये ।

148 रनों के जवाब में खगड़िया की टीम 34.1 ओवर में 120 रन पर सिमिट गई। जिसमे विश्वजीत ने 4 , श्रवण आर्क ने 20 , सर्वप्रिय ने 6 , सर्वेश तिवारी ने 9 , गौतम कुमार ने 8 , कुंदन ने 26 , प्रेम आर्यन ने 14 , देवराज ने 15 रन बनाये ।

भागलपुर की ओर से विकाश ने 27 रन देकर 1,मो.आमिर ने 20 रन देकर1,सूर्यवंश ने 15 रन देकर1 , मो हसन ने 1 रन देकर 2, सचिन ने 36 रन देकर 4विकेट लिए।

भागलपुर की टीम ने खगड़िया को 7 विकेट जीतकर अपना विजय अभियान शुरू कर दी ,भागलपुर पिछले सीजन के चैंपियन टीम है।।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
2 × 3 = ?