Categories: Uncategorized

हेमन ट्रॉफी:- भोजपुर को हरा कैमूर साउथ ज़ोन चैंपियन बना।

Khelbihar.com।कोइलवर।।

उच्च विद्यालय कोइलवर के खेल मैदान पर आयोजित हेमन ट्रॉफी इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के साउथ जोन से कैमूर ने क्वालिफाई कर लिया है ।उसने भोजपुर को दो रन से हराया ।मंगलवार को अंतिम दिन खेल शुरू होने के बाद 224 रन से आगे ।खेलते हुए 4 रन जोड़ कर भोजपुर की टीग 228 रन पर आउट हो ।गई ।भोजपुर को 14 रन की बढ़त मिली ।

कैमूर ने अपनी दूसरी पारी में सभी विकेट खोकर 25 .4 ओवर में 134 बनाये ।विकास ने 59 गेंद पर 5 चौका व एक छक्का जड़ 54 रन , विशाल दास 14 रन बनाये ।121 रन का पीछा करने उतरी भोजपुर की टीम शुरू में लड़खड़ाती नजर आई ।37 रन पर भोजपुर की आठ विकेट खो ।दिये ।परमजीत सिंह व अंकित की जोड़ी ने टीम के लिए 52 रन जोड़े ।रोगांचक मुकाबले में भोजपुर को 12 गेंद पर 8 रन बनाने थे ।अंतिम ओवर में भोजपुर को 7 स बनाना था , लेकिन पूरी टीम 119 रन बना आउट हो गयी और दो रन से मैच हार गयी ।

भोजपुर ।की ओर से परमजीत ने 30 , अंकित ने 27 , राहुल ने 12 रन बनाये ।कैमूर के सुफियान आलम को मैन ऑफ द मैच चुना गया ।मैच जीतने के बाद कीपिंग कर रहे कैमूर के खिलाड़ी अंशुल आर्यन ने अनुशासन तोड़ते हुए विकेट को पैर से जोर से मारा ।ऑफिसियल ने इसकी रिपोर्ट बीसीए से करने की बात कही ।मैच में अग्पायरिंग वेद प्रकाश व तरविंदर सिंह ने कराया ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago