हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के वेस्ट जोन में । सारण की टीम चैंपियन बन गई । वेस्ट जोन के फाइनल में सारण ने गोपालगंज को पांच रन से हराया । बेतिया बड़ा रमना के मैदान में खेला गया ।
टॉस जीतकर सारण की । टीम ने पहली पारी खेलते हुए 58 . 4 ओवर में सभी विकेट खोकर 170 रन बनाए । अमित कुमार ने 57 रन तथा सोहेल ने 28 रन बनाए । आमोद ने 4 और राजीव रंजन ने 2 विकेट लिये । गोपालगंज की टीम ने 12 ओवर में 112 रन बनाए । आर्यन ने 22 रन और । प्रशांत श्रीवास्तव ने 36 रन बनाए । प्रशांत कुमार सिंह और प्रसाद सिंह एवं अमित कुमार ने 3 – 3 विकेट लिये । सारण ने दूसरी इनिंग में 30 ओवर 140 रन बनाए । दीप तिवारी ने 33 और प्रशांत कुमार सिंह ने 24 रन बनाए ।
गोपालगंज की तरफ । से अनुभव श्रीवास्तव ने सर्वाधिक 5 विकेट लिये । गोपालगंज ने दूसरी इनिंग में 199 का पीछा करते हुए 29 . 1 ओवर में 193 पर ऑल आउट हो गई । गोपालगंज के लिए आर्यन ने61 और प्रसाद श्रीवास और 40 रन बनाए ।
सारण के लिये 3 विकेट , रोहित ने 2 विकेट , रौशन और प्रशांत सिंह ने दो – दो विकेट लिये । सारण की टीम 5 रन से विजयी हुई । हरफनमौला प्रदर्शन के लिए सारण के अमित कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुख्य अतिथि ज्ञानेश्वर गौतम ने दिया । मौके पर पश्चिम चंपारण एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद फिरोज , सचिव जया इकबाल उर्फ चुन्नू , पक्ष नरेंद्र सिंह , संयुक्त सचिव सुमित कुमार उपस्थित रहे ।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…