हेमन सुपर लीग:- पहले दिन बेगूसराय के मजबूत स्थित में,क्लिक कर देखे

Khelbihar.com।भागलपुर।।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में भागलपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित हेमन ट्रॉफी के सुपर लीग में मंगलवार को सैंडिस कंपाउंड क्रिकेट स्टेडियम में बेगूसराय और सारण के बीच मैच खेला जा रहा है।

टॉस बेगूसराय ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। दो दिन खेले जाने वाले इस मैच के पहले दिन बेगूसराय की टीम ने निर्धारित 60 ओवर में 7 विकेट खोकर 286 रन बनाए। बेगूसराय की ओर से बल्लेबाजी में कुणाल ने शानदार 86 और अभिनव ने 44 रनों की पारी खेली। सारण की ओर से गेंदबाजी में रोहित ने 12 ओवर में 45 रन देकर दो विकेट और अभिज्ञान ने 10 ओवर में 36 रन देकर दो विकेट लिये।

वहीं बल्लेबाजी करने के लिए उतरी सारण की टीम पहले दिन 30 ओवर खेलकर 6 विकेट के नुकसान पर 133 बना चुकी है। सारण की ओर से बल्लेबाजी में हिमांशु ने 57 और प्रशांत ने 28 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली। बेगूसराय की ओर से गेंदबाजी में इम्तियाज ने चार और नीरज ने दो विकेट लिए हैं। बुधवार को आगे का खेल खेला जाएगा।

मौके पर डॉ. आनंद मिश्रा, सुबीर मुखर्जी, मो. फारूक आजम, डॉ. जयशंकर ठाकुर, बैद्यनाथ मिश्रा, अमरेश कुमार, पिच क्यूरेटर संजय कुमार आदि उपस्थित थे। वहीं निर्णायक की भूमिका सुनील कुमार (पटना) और अभय कुमार (भागलपुर) ने, स्कोरर की भूमिका धर्मजय ने निभाई।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

17 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago