बीसीए के तत्वावधान में भागलपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित हेमन ट्रॉफी के सुपर लीग में कैमूर के खिलाफ नालंदा की पहली पारी 239 रनों पर सिमट गई । जवाब में केमूर ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 30 ओवर में 2 विकेट पर 95 रन बना लिये हैं ।
शहर के सैडस कंपाउंड में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस कैमूर । ने जीता और पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया । पहले दिन नालंदा की टीम ने 59 . 5 ओवर खेलकर 10 विकेट खोकर 239 रन बनाए । विश्वजीत और अर्णव ने 60 – 60 रनों की , मुन्ना ने 34 , रश्मिकांत ने 32 रनों की शानदार पारी खेली । विकास पटेल ने 4 , सुफियान और अलीजन आलम ने दो – दो विकेट लिये । कैमूर की टीम पहले दिन 30 ओवर खेलकर 2 विकेट के नुकसान पर 95 रन बना चुकी है । विकास ने नाबाद 54 और अर्जुन ने नावाद 13 रन बना कर खेल रहे हैं । अर्णव और अजीत ने एक – एक विकेट लिये हैं ।
मौके पर डॉ . आनंद मिश्रा , सुबीर मुखर्जी , मो . फारूक आजम , डॉ . जयशंकर ठाकुर , बैधनाथ मिश्रा , अमरेश कुमार , पिच क्यूरेटर संजय कुमार आदि उपस्थित थे । वहीं निर्णायक की भूमिका सुनील कुमार ( पटना ) और अभय कुमार ( भागलपुर ) ने , स्कोरर की भूमिका धर्मजय ने निभाई।।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…