भागलपुर को एक पारी और 91 रनों से हरा बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन बना हेमन ट्रॉफी विजेता।।क्लिक कर देखें।

Khelbihar.com

भागलपुर।।बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में भागलपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित हेमन ट्रॉफी सुपर लीग के फाइनल में रविवार को सैंडिस कंपाउंड क्रिकेट स्टेडियम में बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन ने भागलपुर को 91 रन और एक पारी से पराजित कर दिया।

बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन ने पहली पारी में 439 रन बनाकर 303 रनों की भागलपुर पर बढ़त बनाई। दूसरी पारी खेलने उतरी भागलपुर की टीम 59.4 ओवर में 212 रन पर ऑल आउट हो गई। भागलपुर की ओर से बल्लेबाजी में सूर्यवंश ने 10 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 56 रनों की शानदार पारी खेली। आमिर ने 28 रन बनाए। बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन की ओर से गेंदबाजी में कुंदन शर्मा ने 6 ओवर में चार मेडन और 41 रन देकर 5 विकेट लिये। शब्बीर खान ने 12 ओवर में 2 मेडन और 57 रन देकर 3 विकेट लिये। कप्तान आशुतोष अमन और विवेक ने एक-एक विकेट लिये।

बोर्ड एल्वेन की टीम हेमन ट्रॉफी विजेता बनी।।

हेमन ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन टीम को विनिंग ट्राॅफी और उपविजेता रही भागलपुर टीम को रनर ट्रॉफी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सुनील कुमार सिंह, भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष नरेंद्र शंकर सहाय और वरीय जिला समादेष्टा त्रिलोकनाथ झा ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।

उप विजेता टीम भागलपुर ट्रॉफी के साथ।

वहीं दोनों टीमों के खिलाड़ियों से शिक्षाविद संजय चौहान ने परिचय प्राप्त किया। मंच का संचालन भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव डाॅ. आनंद मिश्रा ने किया। मौके पर बीसीए के मैच कन्वेनर सुबीर मुखर्जी, अमरेश कुमार, फारूक आजम, जगदीश शर्मा, डॉ. जयशंकर ठाकुर, बैद्यनाथ मिश्रा, गुड्डू पांडे, गुंजन सिंह, करूण सिंह आदि थे। मैच में निर्णायक की भूमिका आशीष सिन्हा (पटना) और वेद प्रकाश (मोतिहारी) ने निभाई। स्कॉरर धर्मजंय, कॉमेंटेटर संजीव चौधरी और नवल जी थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago