Loading Now
×

जूनियर बॉल बैडमिंटन के लिए 10 राष्ट्रीय स्तर के निर्णायक नियुक्त

पटना : गोविंदा इंटरनेशनल स्कूल एवं पटना जिला बॉल बैडमिंटन संघ के संयुक्त तत्वावधान में गोविंदा इंटरनेशनल स्कूल में 14 से 16 मई तक आयोजित होने वाली ग्रीष्मकालीन आमंत्रण जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के मैचों के सफल संचालन के लिए 10 राष्ट्रीय स्तर एवं 10 राज्यस्तरीय निर्णायकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

इस बात की जानकारी देते हुए पटना जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव श्रीमोद पाठक ने बताया कि गोविंदा इंटरनेशनल स्कूल के सीइओ संजीव वर्मा एवं प्राचार्या आकांक्षा अन्नी के देखरेख में प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां की जा रही है। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु संत जोसेफ कॉन्वेंट बांकीपुर, फाउंडेशन एकेडमी आईआईटी बिहटा ,राजकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर, सर जीडी पाटलिपुत्रा स्कूल, देवी पद चौधरी शाहिद स्मारक स्कूल(मिलर स्कूल),महंत हनुमान शरण उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, उच्च माध्यमिक विद्यालय गौनपुरा, आइडियल पब्लिक स्कूल दीघा व मेजबान गोविंदा इंटरनेशनल स्कूल ने पुष्टि कर दी है।

IMG-20260501-WA0009 जूनियर बॉल बैडमिंटन के लिए 10 राष्ट्रीय स्तर के निर्णायक नियुक्त

प्रतियोगिता में छठे कक्षा से नौवें कक्षा के बालक व बालिका खिलाड़ी खेलने की अनुमति दी जायेगी। प्रतियोगिता में विजेता,उपविजेता व तृतीय स्थान पर रहने वाली टीमों को आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 12 मई निर्धारित किया गया है।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

टर्निंग प्वायंट का सरदार पटेल सम्मान समारोह 23 मई को,खिलाड़ियों समेत विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां होंगी सम्मानित

Next post

BCA के पूर्व सचिव व MDCA के पूर्व अध्यक्ष परमानंद सिंहा उर्फ बमबम जी के निधन पर दी गई श्रद्धांजलि।

Post Comment

🔒 Security Check
6 + 1 = ?