BCA के पूर्व सचिव व MDCA के पूर्व अध्यक्ष परमानंद सिंहा उर्फ बमबम जी के निधन पर दी गई श्रद्धांजलि।
मुजफ्फरपुर : बिहार क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव, मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं भारती क्लब के पूर्व सचिव के पद को सुशोभित करने वाले परमानंद सिंहा उर्फ बमबम भईया अब हम लोगों के बीच नहीं रहे आज सुबह 6 बजे पुणे स्थित अपने पुत्र के आवास पर उनका देहांत हो गया।इसकी जानकारी भारती क्लब के संचालक संजय वर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि उनके देहांत से वे बहुत आहत हुए हैं क्योंकि बमबम भईया से ही उन्होंने क्रिकेट की तकनीकी बारीकियां सीखी थी। आज उनके मृत्यु से पूरा क्रिकेट परिवार मर्माहत है।
उन्होंने बताया कि एल एस कॉलेज के मैदान में सैकड़ों खिलाड़ियों के साथ 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।शोक सभा में उन्होंने बताया कि परमानंद सिंहा उर्फ बमबम भईया के नेतृत्व में ही महेंद्र सिंह धोनी को बिहार क्रिकेट संघ की अंडर – 16 टीम के लिए चयन किया गया था।
मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ राजेश कुमार,मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव रविशंकर शर्मा , उदय शंकर शर्मा, मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व संयुक्त सचिव अमरेंद्र कुमार, मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के वर्तमान सचिव रचना शर्मा, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, पूर्व क्रिकेटर अभिजीत तिवारी, अभय शाही, अरविंद कुमार,अंशु वर्मा,सुमित विमल,जय प्रकाश दिनेश कुमार, आदि ने उनके देहांत पर शोक व्यक्त किया है।

Share this content:



Post Comment