Home Bihar ईस्ट जोन की सीनियर महिला T20 टीम में बिहार की दो खिलाड़ी अपूर्वा कुमारी व आर्या सेठ का हुआ चयन।

ईस्ट जोन की सीनियर महिला T20 टीम में बिहार की दो खिलाड़ी अपूर्वा कुमारी व आर्या सेठ का हुआ चयन।

by Khelbihar

पटना, 10 नवंबर 2026। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के लिए यह गर्व और खुशी का अवसर है कि बिहार की महिला क्रिकेटर अपूर्वा कुमारी का चयन आगामी सीनियर महिला इंटर जोनल T20 ट्रॉफी 2026-27 के लिए घोषित पूर्वी क्षेत्र (East Zone) की 15 सदस्यीय टीम में किया गया है। वहीं, बिहार की एक अन्य प्रतिभाशाली महिला क्रिकेटर आर्या सेठ को स्टैंडबाय खिलाड़ियों की सूची में जगह मिली है।

10 नवंबर 2026 को कोलकाता स्थित डॉ. बी.सी. रॉय क्लब हाउस, ईडन गार्डन्स में आयोजित ईस्ट जोन चयन बैठक के बाद क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) द्वारा टीम की घोषणा की गई। इस सूची में कूल 15 खिलाड़ियों के अतिरिक्त 5 खिलाड़ियों को स्टैंण्डबाई में रखा गया है। यह प्रतियोगिता 24 नवंबर से 4 दिसंबर 2026 तक गुवाहाटी, असम में आयोजित होगी।

IMG-20260501-WA0009 ईस्ट जोन की सीनियर महिला T20 टीम में बिहार की दो खिलाड़ी अपूर्वा कुमारी व आर्या सेठ का हुआ चयन।

अपूर्वा कुमारी का पूर्वी क्षेत्र की मुख्य टीम में चयन बिहार महिला क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। वहीं, आर्या सेठ का स्टैंडबाय सूची में शामिल होना भी राज्य में महिला क्रिकेट की बढ़ती प्रतिभा और संभावनाओं को दर्शाता है। दोनों खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन और मेहनत के दम पर यह स्थान हासिल किया है।

IMG-20261110-WA0019-209x300 ईस्ट जोन की सीनियर महिला T20 टीम में बिहार की दो खिलाड़ी अपूर्वा कुमारी व आर्या सेठ का हुआ चयन।

टीम लिस्ट

इस उपलब्धि पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री हर्ष वर्धन ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा, “अपूर्वा कुमारी का पूर्वी क्षेत्र की 15 सदस्यीय टीम में चयन होना बिहार क्रिकेट के लिए गर्व की बात है। वहीं, आर्या सेठ का स्टैंडबाय खिलाड़ियों में शामिल होना भी उत्साहजनक है। यह दोनों खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। मुझे विश्वास है कि अपूर्वा इस अवसर का पूरा लाभ उठाते हुए अपने प्रदर्शन से बिहार का नाम रोशन करेंगी। आर्या को भी मैं प्रोत्साहित करना चाहूंगा कि वे अपनी मेहनत और अभ्यास जारी रखें।”

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 ईस्ट जोन की सीनियर महिला T20 टीम में बिहार की दो खिलाड़ी अपूर्वा कुमारी व आर्या सेठ का हुआ चयन।

BCA सचिव ज़िआउल आर्फ़ीन ने कहा, “बिहार क्रिकेट एसोसिएशन महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाने और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी कोशिश है कि बिहार की महिला खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएं। मैं दोनों खिलाड़ियों अच्छी प्रतिभा है। मैं इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को उम्मीद है कि अपूर्वा कुमारी आगामी प्रतियोगिता में अपने खेल से पूर्वी क्षेत्र की टीम के प्रदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान देंगी और बिहार की महिला क्रिकेट प्रतिभा को नई पहचान दिलाएंगी।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े