Home Bihar बिहार विजय मर्चेंट U-16 टीम में सारण के पीयूष तिवारी का चयन,सारण जिला क्रिकेट संघ ने किया सम्मानित।

बिहार विजय मर्चेंट U-16 टीम में सारण के पीयूष तिवारी का चयन,सारण जिला क्रिकेट संघ ने किया सम्मानित।

by Khelbihar

सारण : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) द्वारा विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2026–27 के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए बिहार की अंडर-16 टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में सारण जिले के खैरा निवासी प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ी पीयूष तिवारी का चयन हुआ है। पीयूष दहियावां क्रिकेट अकादमी से खेलते हैं और उनके कोच कुंदन शर्मा हैं।

file_00000000b9bc820897c6c7347ed9afe7 बिहार विजय मर्चेंट U-16 टीम में सारण के पीयूष तिवारी का चयन,सारण जिला क्रिकेट संघ ने किया सम्मानित।

विजय मर्चेंट ट्रॉफी के तहत बिहार को अपने शुरुआती दो मुकाबले बड़ौदा (वडोदरा) में खेलने हैं। पहला मुकाबला बिहार और बंगाल के बीच होगा, जबकि दूसरे मुकाबले में बिहार की टीम पंजाब से भिड़ेगी। इन दोनों मुकाबलों में पीयूष तिवारी बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

पीयूष तिवारी का बिहार टीम में चयन होना सारण जिले के क्रिकेट जगत के लिए बेहद गौरव और हर्ष का विषय है। उनकी इस उपलब्धि पर आज सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पीयूष को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।

IMG-20260501-WA0009 बिहार विजय मर्चेंट U-16 टीम में सारण के पीयूष तिवारी का चयन,सारण जिला क्रिकेट संघ ने किया सम्मानित।

सम्मान समारोह के दौरान सारण जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्ष श्रीमती इंदु कुमारी उर्फ अन्नू सिंह, उपाध्यक्ष उज्ज्वल मिश्रा, संयुक्त सचिव धर्मजय कुमार, खेल प्रतिनिधि रविंद्र राय उर्फ रवी राय, संघ के पूर्व उपाध्यक्ष विभूति नारायण शर्मा, सुरेश कुमार सिंह, पूर्व संयुक्त सचिव चंदन शर्मा, आदित्य राज, समर्थ राज, राजन तिवारी, सोनू उपाध्याय, राजन प्रसाद यादव, मदन मोहन सिंह एवं दहियावां क्रिकेट अकादमी के कोच कुंदन शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष उज्ज्वल मिश्रा ने कहा कि पीयूष तिवारी का बिहार टीम में चयन होना पूरे सारण जिले के लिए गर्व की बात है। यह उपलब्धि जिले के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। सारण जिला क्रिकेट संघ हमेशा से स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहा है।

सारण जिला क्रिकेट संघ में पीयूष के चयन को लेकर खुशी और उत्साह का माहौल है। सभी ने उम्मीद जताई कि पीयूष विजय मर्चेंट ट्रॉफी में अपने शानदार प्रदर्शन से बिहार टीम का नाम रोशन करेंगे और भविष्य में भारतीय क्रिकेट में भी अपनी पहचान बनाएंगे।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 बिहार विजय मर्चेंट U-16 टीम में सारण के पीयूष तिवारी का चयन,सारण जिला क्रिकेट संघ ने किया सम्मानित।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े