नरसिंहपुर।70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता 2026-27 आयु वर्ग 19 वर्ष बालक के अंतर्गत 11 नवंबर को राघव कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बोहानी स्टेडियम मैदान पर बिहार एवं छत्तीसगढ़ की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। सुबह 9:15 बजे शुरू हुए मैच में बिहार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ को 62 रनों से पराजित किया।

मैच में टॉस जीतकर बिहार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बिहार ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। टीम की ओर से हरिओम ने 41 गेंदों में 43 रन, उत्कर्ष ने 23 गेंदों में 31 रन तथा शाश्वत वत्स ने 29 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं।छत्तीसगढ़ की ओर से अलोक जना ने 27 रन देकर 3 विकेट तथा मनजीत ने 22 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम बिहार की शानदार गेंदबाजी के सामने 90 रनों पर सिमट गई। बिहार की ओर से कुमार शान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हासिल किए, जबकि ओंकार ने 2 विकेट चटकाए।कुमार शान को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए **मैन ऑफ द मैच (Man of the Match)** चुना गया।

Share this content: