मोतिहारी। खेल के क्षेत्र में चंपारण के लिए गौरव का विषय है कि मोतिहारी क्रिकेट एकेडमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अभिनव गुप्ता का चयन SGFI (School Games Federation of India) की अंडर-19 बिहार राज्य टीम में हुआ है।

अभिनव गुप्ता, पिता श्री प्रदीप साह, बेथेल स्कूल के छात्र हैं। उन्होंने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन, निरंतर मेहनत और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनके क्रिकेट प्रशिक्षण में कोच अभिषेक कुमार छोटू का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।अभिनव के इस चयन से मोतिहारी क्रिकेट एकेडमी, उनके विद्यालय, परिवार और पूरे चंपारण क्रिकेट जगत में हर्ष का माहौल है।

इस उपलब्धि पर अभिनव गुप्ता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आशा है कि वे राज्य टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन कर बिहार और चंपारण का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।अभिनव की यह सफलता चंपारण के अन्य युवा क्रिकेटरों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।अभिनव की इस सफलता पर गवर्निंग काउंसिल बीसीए के कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम ने उन्हें बुके और शॉल से सम्मानित किया।मौके पर राशिद जमाल खान,प्रकाश कुमार कन्हैया,गुलाब खान ,डॉ नवनीत सहित सैकड़ों खिलाड़ी उपस्थित रहे।हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं!

Share this content: