बिहार कप के लिए 130 महिला खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल, 78 खिलाड़ियों का चयन।
पटना : बिहार कप 2026 के लिए 78 खिलाडियों का चयन मदर्स डे पर गुरुकुल क्रिकेट एकैडमी दानापुर जनकधारी हाई स्कूल में ट्रायल आयोजित किया गया। जिसमें पुरे बिहार से 130 महिला खिलाड़ी निशुल्क रजिस्ट्रेशन कराकर ट्रायल में शामिल हुए।
यूथ फाऊंडेशन पटना बिहार के अध्यक्ष सुरजीत कुमार वर्मा द्वारा महिला क्रिकेट खिलाड़ीयों के लिए बिहार कप 🏆 ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में शामिल खिलाड़ीयों का बाॅलिग, बैटिंग, किपिंग देखकर चयनकर्ता काफी प्रभावित हुए।
130 खिलाड़ीयों में से 78 खिलाडियों का चयन किया गया है , जिससे छह टीम बनाए जाएंगे। सभी टीम को 5,5 लीग मैच खेलने का अवसर पहली बार बिहार में मिलेगा। चयनित खिलाड़ीयों का सुची जल्द ही जारी किया जाएगा।

बिहार कप 🏆 2026 के सभी मैच T20 फार्मेट में लीग कम नाॅक आऊट के आधार पर टर्फ विकेट पर सफेद बाॅल से रंगीन ड्रेस में खेला जाएगा।
यूथ फाऊंडेशन पटना बिहार द्वारा आयोजित बिहार कप 2026 का ट्रायल के लिए ओपी यादव, पप्पन यादव, अमन सिन्हा के नेतृत्व में ट्रायल सम्पन्न हुआ।
Share this content:



Post Comment