Loading Now
×

आशीर्वाद मेमोरियल इंटर स्कूल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट: द रेडिएंट पब्लिक स्कूल सुगौली विजयी।

मोतिहारी : स्थानीय नेहरू स्टेडियम मोतिहारी में चल रहे आशीर्वाद मेमोरियल इंटर स्कूल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में द रेडिएंट पब्लिक स्कूल सुगौली ने द रॉयल इंटरनेशनल स्कूल सीवान को 7 विकेट से हरा दिया।सीवान को टीम की यह लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने जानकारी देते हुए बताया की ग्रुप ए के मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले खेलने उतरी द रॉयल इंटरनेशनल स्कूल की टीम रेहान के 37 व शकील के 15 रन की पारी के बदौलत में 90/9 रन(20ओवर) का स्कोर बनाया।द रेडिएंट पब्लिक स्कूल के गेंदबाज साजिद ने 3 विकेट व सन्नी ने 2 विकेट लिया।

IMG-20260501-WA0009 आशीर्वाद मेमोरियल इंटर स्कूल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट: द रेडिएंट पब्लिक स्कूल सुगौली विजयी।

जवाब में द रेडिएंट पब्लिक स्कूल ने मैन ऑफ द मैच अंगद के नाबाद 54 रन व आकाश के 11 रन के बदौलत 91/3(12.3 ओवर) का स्कोर बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।द रॉयल इंटरनेशनल स्कूल के गेंदबाज रेहान ने 2 विकेट लिया। मैच में अम्पायर की भूमिका में बीसीए ग्रेड लेवल ए के वेदप्रकाश व मो. तैयब ने निभाया वही स्कोरर की भूमिका में अस्मित व आशिक रहे।कल के मुकाबले में द रॉयल इंटरनेशनल स्कूल सीवान की टीम के सामने राजहंस एकेडमी प्ले एंड पब्लिक स्कूल अरेराज की टीम होगी।

मौके पर टूर्नामेंट कमिटि के सदस्य महफूज रहमान खान,एडवोकेट कमलेश कुमार, मो.आलम,शाहिद हसन,सचिन सहनी, मो.रेयान इत्यादि की उपस्थिति रही।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
11 − 3 = ?