14वीं चौधरी आसिफ अली मेमोरियल अंडर 19 क्रिकेट लीग में रोहित के गेंदबाजी से लखनऊ विजयी

[ad_1]

बाराबंकी(यूपी)14 मार्च: आज स्थानीय के.डी सिंह बाबु क्रिकेट स्टेडियम में खेली जा रही 14वीं चौधरी आसिफ अली मेमोरियल अंडर 19 क्रिकेट लीग में आज लीग का दूसरा मुकाबला क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ लखनऊ और जिला क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ लखीमपुर के बिच खेला गया जिसमे लखनऊ की टीम ने लखीमपुर को पराजित किया .

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम के शिवांश कपूर के 50 रन ,प्रभुनूर सिंह के 54 रन ,विप्रज निगम के 45 रन ,अलिजफर के 30 रनों के मदद से 40 ओवर में 6 विकेट खोकर 239 रन बनाया .गेंदबाजी में लखीमपुर के नवीन शर्मा व देव यादव ने दो दो विकेट झटके ,आयुष गुप्ता और गुरु प्रताप को एक एक विकेट मिला .

जबाब में उतरी लखीमपुर की टीम अशुतोश के 14 रन ,आयुष के 8 रनों के मदद से सिर्फ 50 रन बनाकर ढेर हो गया. गेंदबाजी में लखनऊ के रोहित ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए इसके अलावे फैज़ल लारी व अंश यादव ने एक एक विकेट झटका .आज के मुकाबले में मैन ऑफ़ द मैच लखनऊ के रोहित को पूर्व चेयरमैन जिला कांग्रेस कमिटी के फवाद किदवाई द्वारा दिया गया .

इस पूल के अंतिम मुकाबला कल बाराबंकी जिला क्रिकेट एसोसिएशन और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ लखनऊ के बिच खेला जायेगा . इस अवर पर बाराबंकी जिला क्रिकेट संघ के तमाम पदाधिकारी उपस्तिथ थे .

[ad_2]

Source link

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago