बिलासपुर।। 15वीं एशियन जूनियर महिला हैंडबाल चैंपियनशिप में बिलासपुर जिले की शालिनी ठाकुर ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए इतिहास रच दिया। लेबनान में 20 से 29 जुलाई तक यह प्रतियोगिता हुई। शालिनी ठाकुर ने 34 गोल दाग कर प्रतियोगिता में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों में सातवां स्थान हासिल किया था।
एशियाई स्तर पर गोल संख्या के हिसाब से प्रथम 10 खिलाड़ियों में शामिल होने वाली शालिनी इस खेल के इतिहास में पहली भारतीय महिला हैंडबाल खिलाड़ी बनी हैं।
हिमाचल प्रदेश हैंडबाल संघ के सीईओ डॉक्टर प्रवेश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में चीन, जापान, कोरिया, उज्बेकिस्तान, चाइनीज ताइपे, कजाकिस्तान और लेबनान जैसी ताकतवर एशियाई टीमों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा में शालिनी का ये ऐतिहासिक प्रदर्शन भारतीय महिला हैंडबाल को एक नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।
बिलासपुर महाविद्यालय की छात्रा शालिनी, मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी में अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी स्नेहलता और सचिन चौधरी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। शालिनी अंतरराष्ट्रीय स्तर लेफ्ट बैंक और लेफ्ट विंग पोजिशन पर खेलती हैं। प्रदेश हैंडबाल संघ के अध्यक्ष भरत साहनी, उपाध्यक्ष आशीष ढिल्लों, महासचिव नंद किशोर शमा, सह सचिव राजेश शर्मा तथा बिलासपुर हैंडबाल संघ के अध्यक्ष विजय कुमार ने शालिनी को बधाई दी है।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…