डिस्ट्रिक स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के अंडर-16 खिलाडियों के 15 टीम घोषित

मुरादाबाद 19 अक्टूबर: आज दोपहर 12 बजे से डिस्ट्रिक स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के द्वारा चारो जनपदों के पदाधिकारियों के साथ आर एन स्कूल में एक बैठक आयोजित की गई जिसमे जनपदों के पदाधिकारियों द्वारा 16 वर्ष से कम आयु के 15 टीमो का गठन किया है .इसकी जानकारी खेल मीडिया को डीएसए मुरादाबाद के सचिव एवं पूर्व रणजी खिलाडी विजय गुप्ता ने दी है .

श्री गुप्ता ने आगे बताया है कि” 15 टीम में लगभग 200 खिलाडियों को खेलने का अवसर मिलेगा .इन टीमो के बीच मुकाबले लीग आधार पर खेले जायेंगे जिसमे प्रतेक खिलाडी को कम से कम तीन मैच खेलने का अवसर मिलेगा जिसके बाद खिलाडियो के प्रदर्शन को देखते हुए खिलाडियों का चयन कर यूपीसीए के ट्रायल जो कानपूर में होंगे उस ट्रायल के लिए भेजा जायेगा जिससे खिलाडी को उत्तर प्रदेश की टीम में शामिल होने का अवसर मिलेगा .

उन्होंने आगे बताया की” इसके बाद 19 वर्ष से कम आयु के खिलाडियों के लिए लीग टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा .चारो जोनो के क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए विस्तृत विचार विमर्श किया गया .इस बैठक की अध्यक्षता संघ के सचिव विजय गुप्ता के अगुवाई में हुई .बैठक में सचिव के अलावे संघ के पदाधिकारी व जेपी नगर जॉन से अमन ,जिला संभत से राज कुमार ,व अनिल ,रामपुर से आलम खां,आदि उपस्तिथ थे .

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने बिहार सैयद मुश्ताक अली टीम से की मुलाक़ात।

पटना, 10 नवंबर 2026: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के अध्यक्ष श्री हर्ष वर्धन ने मंगलवार…

2 days ago

बिहार अंडर-19 क्रिकेट टीम के कोच नियुक्त हुए अमित कुमार

पटना। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता (अंडर-19 बालक वर्ग) के…

3 days ago