इंदौर 26 नवंबर 2026। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी एलीट के अंतर्गत खेले गए मुकाबले में बिहार की टीम को पंजाब के हाथों 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इंदौर के द डेली कॉलेज मैदान पर खेले गए मैच में बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए।
बिहार की बल्लेबाजी अल्तमिश ने 30 गेंद में 4 चौका 4 छक्का लगाकर 51 रन बनाया। पियूष ने 31 रन, आयुष और बीपीन ने क्रमशः 13-13 रन बनाया तथा सुयाश ने 14 रन।पंजाब की गेन्दबाजी में हरप्रीत और सुखदेव को 2-2 विकेट मिला तथा ईमानजोत और क्रिश को 1-1 विकेट मिला।
बिहार की ओर से बनाए गए 152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने 13.1 ओवर में 6 विकेट खोकर 152 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। बल्लेबाजी में उदय शरण ने 35 गेंद में 8 चौका 2 छक्का लगाकर 60 रन बनाया। रमनदीप ने 40, और सुखदेव ने 15 रन बनाया।बिहार की गेन्दबाजी में वासुदेव प्रसाद और मयंक को 2-2 विकेट तथा प्रशांत सिंह और कप्तान सूरज कश्यप को 1-1 विकेट मिला।
इस प्रकार पंजाब ने यह मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया। बिहार की टीम के लिए यह मुकाबला निराशाजनक रहा। टीम को आगामी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन कर वापसी करने की चुनौती होगी।
मैच परिणाम: पंजाब ने बिहार को 4 विकेट से हराया।
बिहार: 151/7 (20 ओवर)
पंजाब: 152/6 (13.1 ओवर)
टूर्नामेंट: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी एलीट
स्थान: द डेली कॉलेज मैदान, इंदौर
दिनांक: 26 नवंबर 2026
Share this content:
पटना, 26 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी एलीट के अंतर्गत सौराष्ट्र अंडर-16 के खिलाफ खेले…
पटना, 26 नवंबर 2026: कूच बिहार ट्रॉफी एलीट के अंतर्गत बिहार अंडर-19 और उत्तराखंड अंडर-19…
खगड़िया : जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खगड़िया जिला क्रिकेट लीग 2026-27 का शुभारंभ…
छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में राजेंद्र स्टेडियम, छपरा में आयोजित सारण जिला…
पटना, 26 नवंबर। युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने और प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट का अनुभव…
पटना। पटना स्थित ऊर्जा स्टेडियम में 24 नवंबर 2026 को आयोजित सारण क्रिकेट लीग (SCL)…