छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में राजेंद्र स्टेडियम, छपरा में आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के सातवें मुकाबले में गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को त्रिपाठी क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दहियावां क्रिकेट क्लब रेड को 8 विकेट से पराजित किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दहियावां क्रिकेट क्लब रेड की टीम त्रिपाठी क्रिकेट क्लब की घातक गेंदबाजी के सामने 14.5 ओवर में महज 66 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से दिप्पू ने 21 रन तथा अविनाश ने 8 रनों का योगदान दिया।त्रिपाठी क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए विनय ने शानदार 4 विकेट चटकाए, जबकि रामानुज और पीयूष ने 2-2 विकेट तथा सचिन और प्रिंस ने 1-1 विकेट हासिल किए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी त्रिपाठी क्रिकेट क्लब की टीम ने महज 8.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 68 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से प्रिंस ने शानदार 35 रन, विकास ने 16 रन तथा अमित वत्स ने 10 रनों का योगदान दिया। दहियावां क्रिकेट क्लब रेड की ओर से एमडी साहिद ने एकमात्र विकेट हासिल किया।इस प्रकार त्रिपाठी क्रिकेट क्लब ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
कल का मुकाबला
प्रतियोगिता का अगला मुकाबला शुक्रवार को त्रिपाठी क्रिकेट क्लब बनाम सहवाग क्रिकेट क्लब के बीच सुबह 9 बजे से राजेंद्र स्टेडियम, छपरा में खेला जाएगा।
इस अवसर पर सारण जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्ष श्रीमती इंदु कुमारी उर्फ अनु सिंह, उपाध्यक्ष उज्ज्वल मिश्रा, संयुक्त सचिव धर्मजय कुमार, विभूति नारायण शर्मा, डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह, आयोजन अध्यक्ष मनन राय, खेल प्रतिनिधि रवि राय, कैंसर अनवर, पूर्व संयुक्त सचिव चंदन शर्मा, रमेश सिंह, आदित्य कुमार, कुंदन शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share this content:
पटना, 26 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी एलीट के अंतर्गत सौराष्ट्र अंडर-16 के खिलाफ खेले…
पटना, 26 नवंबर 2026: कूच बिहार ट्रॉफी एलीट के अंतर्गत बिहार अंडर-19 और उत्तराखंड अंडर-19…
इंदौर 26 नवंबर 2026। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी एलीट के अंतर्गत खेले गए मुकाबले में…
खगड़िया : जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खगड़िया जिला क्रिकेट लीग 2026-27 का शुभारंभ…
पटना, 26 नवंबर। युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने और प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट का अनुभव…
पटना। पटना स्थित ऊर्जा स्टेडियम में 24 नवंबर 2026 को आयोजित सारण क्रिकेट लीग (SCL)…