खगड़िया जिला क्रिकेट लीग का आगाज 27 नवंबर से, ए डिवीजन के ग्रुप-ए में होंगे छह मुकाबले

खगड़िया : जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खगड़िया जिला क्रिकेट लीग 2026-27 का शुभारंभ 27 नवंबर से होगा। प्रतियोगिता को लेकर ए डिवीजन के ग्रुप-ए के मैचों का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस ग्रुप में कुल चार टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें जूनियर डीसीसी गोगरी, आर्यावर्त क्रिकेट क्लब, आर्यावर्त टाइपिंग क्रिकेट क्लब और बिंदेश्वरी क्रिकेट क्लब शामिल हैं।

खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के सचिव देवराज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रुप-ए के सभी मुकाबले जेएनकेटी स्टेडियम, खगड़िया (ग्राउंड-1) में सुबह आठ बजे से खेले जाएंगे।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का पहला मुकाबला 27 नवंबर को जूनियर डीसीसी गोगरी और आर्यावर्त क्रिकेट क्लब के बीच होगा। वहीं, 28 नवंबर को आर्यावर्त टाइपिंग क्रिकेट क्लब और बिंदेश्वरी क्रिकेट क्लब आमने-सामने होंगे।

मैचों का विस्तृत कार्यक्रम इस प्रकार है—

– 27 नवंबर: जूनियर डीसीसी गोगरी बनाम आर्यावर्त क्रिकेट क्लब।

– 28 नवंबर: आर्यावर्त टाइपिंग क्रिकेट क्लब बनाम बिंदेश्वरी क्रिकेट क्लब।

– 29 नवंबर: आर्यावर्त क्रिकेट क्लब बनाम आर्यावर्त टाइपिंग क्रिकेट क्लब।

– 30 नवंबर: आर्यावर्त क्रिकेट क्लब बनाम बिंदेश्वरी क्रिकेट क्लब।

– 1 दिसंबर: बिंदेश्वरी क्रिकेट क्लब बनाम जूनियर डीसीसी गोगरी।

– 2 दिसंबर: आर्यावर्त टाइपिंग क्रिकेट क्लब बनाम जूनियर डीसीसी गोगरी।

सभी मुकाबले सुबह आठ बजे से जेएनकेटी स्टेडियम (G1) में खेले जाएंगे। संघ के सचिव देवराज कुमार ने बताया कि जिला क्रिकेट लीग के आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करना और उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर देना है। उन्होंने क्रिकेट प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग: त्रिपाठी सीसी ने दहियावां सीसी रेड को 8 विकेट से हराया।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में राजेंद्र स्टेडियम, छपरा में आयोजित सारण जिला…

2 hours ago